इटावा औरैया, जनवरी 9 -- जिला राइफल क्लब द्वारा आयोजित 13 वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप का किया गया। जिले सहित विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने भाग लिया और अपनी सटीक निशानेबाजी का हुनर दिखाया। चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भरथना स्थित यूनियन बैंक में कार्यरत बैंक मित्र अनुराग दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कड़े मुकाबले के बीच अनुराग ने संयम और एकाग्रता के साथ निशाना साधते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता में उनके कोच ऋत्विक तिवारी का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण से अनुराग ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.