इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- तीन दिवसीय आठवीं एकलव्य ओपन शूटिंग चैंपियनशिप कराई। एकलव्य शूटर एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में ग्वालियर की टीम में सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कानपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही, लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डा. कैलाश चंद्र यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा निशानेबाजों के लिए बड़ा मंच साबित हो रही है। एकेडमी के संचालन अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल तोमर ने सभी का स्वागत किया। संजीव जैन, राघवेंद्र चौहान, राष्ट्रीय कवि अवनीश त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...