इटावा औरैया, जनवरी 6 -- बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक तथा अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव को हरित योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है। शिक्षा सागर फाउंडेशन और पारिवारिक वानिकी राजस्थान की ओर से आयोजित एक समारोह में संजीव कुमार यादव को यह सम्मान दिया गया है।इस कार्यक्रम में नवाचार करने वाले शिक्षकों ने भागीदारी की। 15 राज्यों से बड़ी संख्या में शिक्षक आए थे।इसमें सामाजिक सरोकारो और पर्यावरणीय चेतना के लिए सम्मानित किया गया । संजीव यादव को सम्मानित होने पर शिक्षकों ने बधाई दी है। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के साथ ही संजीव यादव पर्यावरण के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे है। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को भी जागरूक कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...