इटावा औरैया, फरवरी 13 -- रेलवे माल गोदाम के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला ने गोमती एक्सप्रेस के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। महिला के हाथ पर पति का नाम और मोबाइल नंबर लिखा होने से शिनाख्त हो सकी।जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सद्भावना कॉलेज के पास अड्डापाय के रहने वाले प्राइवेट टीचर जनवेद शाक्य की 28 वर्षीय पत्नी संगीता शाक्य ने शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे ट्रेन से कट गईं। माल गोदाम के पास गोमती एक्सप्रेस के आगे अप लाइन पर खंभा संख्या 156/15 ए के निकट लेट गईं। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और बायां हाथ भी अलग हो गया। हाथ पर पति का नाम व मोबाइल नंबर लिखा होने से उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.