इटावा औरैया, फरवरी 8 -- इटावा, संवाददाता। पुरबिया टोला उत्तरी पजाबा इलाके में शनिवार रात एक युवती शादी से ठीक एक महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने इस मामले में एक पुलिस अधिकारी के बेटे पर बहन के ससुरालियों को धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्याम सिंह कश्यप अपने परिवार के साथ पुरबिया टोला उत्तरी पजाबा में निर्मल सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। उनकी 22 वर्षीय बेटी अंशिका की शादी 10 मार्च को बसरेहर निवासी एक युवक से तय हुई थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और घर में खुशी का माहौल था। शनिवार रात परिवार के सदस्य नौरंगाबाद में एक रिश्तेदार के यहां शादी के एक कार्यक्रम में गए हुए थे। अंशिका ने रात में अपनी मां रचना को रोते हुए फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.