इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- शादी के दूसरे ही दिन पुलिस ने 40 लाख रुपये के चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरों सहित दूल्हे को गिरफ्तार कर सनसनी फैला दी। आरोपी ने यह चोरी अपनी ही शादी से दो दिन पहले एक परिचित के घर से की थी। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद धूमनपुरा पुलिया के पास काली माता मंदिर से आरोपी को पिट्ठू बैग सहित दबोच लिया। उसके बैग से सोने-चांदी के 40 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। करमगंज की पंजाबी कॉलोनी निवासी सरकारी शिक्षक बिहारी लाल तिवारी तीन दिसंबर की सुबह स्कूल के लिए निकल गए थे। घर पर उनकी पत्नी अल्पना तिवारी, बेटी प्रज्ञा और बेटा शिवम मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक अल्पना ने फोन कर उन्हें बताया कि घर में बड़ी चोरी हो गई है। अल्पना ने पुलिस को जानकारी दी कि दोपहर में शिवम साइबर कैफे का फॉर्म भरने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.