इटावा औरैया, दिसम्बर 19 -- हिन्दी सेवा निधि का तैतीसवां सारस्वत समारोह शनिवार को अपरान्ह डेढ़ बजे से इस्लामिया कॉलेज प्रांगण में सम्पन्न होगा। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत इस समारोह में वाणी पुत्रों को सम्मानित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता सुविख्यात साहित्य मनीषी वसीम बरेलवी करेंगे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ब्रज राज सिंह प्रशासनिक न्यायाधीश इटावा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज रजत सिंह जैन तथा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल भाग लेंगे। निधि के महासचिव प्रदीप कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक राज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने ये जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...