इटावा औरैया, जनवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निलोई में सोमवार सुबह 78 वर्षीय वृद्ध की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को आग के हवाले कर दिया। वृद्ध का जला हुआ शव उसके ही खेत में बने नलकूप की कोठरी के अंदर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे निलोई गांव निवासी 78 वर्षीय मुन्नालाल शाक्य का बेटा गजराज सिंह नलकूप की ओर पहुंचा, जहां कोठरी से धुआं उठता दिखाई दिया। जब वह अंदर गया तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। कोठरी के अदंर पिता का जला हुआ शव पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.