इटावा औरैया, दिसम्बर 1 -- विश्व एड्स दिवस के मौके पर लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई।राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली को सीएमओ डा. बीके सिंह तथा जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डा. श्रीनिवास यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद रैली सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स व छात्र छात्रायें भी शामिल रहे। रैली के समापन पर सीएमओ डा. बीके सिंह ने सभी को विश्व एड्स दिवस का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम बाघाएं दर किनार एचआईवी पर सशक्त प्रहार है ।उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स हमारे देश के लिए एक ऐसी ज्वलंत समस्या है जिसका कोई उपचार नहीं है इसकी रोकथाम के लिए केवल लोगों को जागरूक होना ही आवश्यक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.