इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- धारा नगरिया गांव में एक दिव्यांग विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने मृतका की हत्या कर ससुराल में दफनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं ससुराल पक्ष के सभी लोग घटना स्थल से गायब हैं। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डबरा निवासी जयवीर शाक्य की पुत्री रुचि शाक्य की शादी लगभग चार साल पहले ऊसराहार के ग्राम धारा नगरिया निवासी रमाकांत शाक्य के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ साल तक सब सामान्य था। रुचि जन्मजात रूप से हाथ से दिव्यांग थी। मायके पक्ष का कहना है कि इसी कारण ससुरालीजन उसे ताने सुनाते और उसे बोझ समझते थे। रुचि का एक तीन वर्षीय बेटा भी है। मृतका के पिता जयवीर शाक्य ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.