इटावा औरैया, फरवरी 6 -- माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रधानाचार्यों ने भी अवसाद दूर करने के तरीके बताए। शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को लक्ष्य और निश्चित करके परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी। पढ़ाई करने की सलाह दी। यह भी कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए अब कम समय बचा है। समझने पर अधिक ध्यान दें। मन ऊबने लगे तो मनोरंजन भी करते रहें। केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आलोक गुप्ता ने कहा कि परीक्षा को बोझ न समझें। परीक्षा एक तरह का विद्यार्थियों के लिए उत्सव की तरह है। जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक बातों से विद्यार्थियों को अवसाद कम करने में मदद मिलेगी।

हिं...