इटावा औरैया, फरवरी 19 -- संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा सान्वी पोरवाल ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रहीं कक्षा 6 की छात्रा सान्वी का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है, जो आईआईटी गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद मोहन ने सान्वी को शुभकामना देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय की समन्वयक शिक्षिका प्रिया पाठक ने बताया कि सान्वी प्रारंभ से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति की छात्रा रही हैं और विज्ञान विषय में विशेष रुचि रखती हैं। सान्वी की इस उपलब्धि पर विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.