इटावा औरैया, जनवरी 2 -- विजली विभाग ने वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में 38 बिजली बकायेदारों का पंजीकरण किया गया और कुल 7 लाख 85 हजार रुपये की वसूली हुई। यह कार्रवाई अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय धर्मेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में की गई। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की छूट योजना का लाभ बकायेदारों तक पहुंचाना था, जिसके तहत बकाया बिलों पर ब्याज राशि में छूट प्रदान की जा रही है। इन शिविरों को लखना, बकेवर प्रथम व द्वितीय, महेवा, ढकाताल, निवाड़ी कला और बहादुरपुर घार सहित सात बिजली सब स्टेशनों पर अवर अभियंताओं द्वारा आयोजित किए गए। उपखंड अधिकारी संत कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव, रामसेवक, नरदेव सिंह गौतम और मनोज कुमार गुप्ता शामिल हैं। उपखंड अधिकारी सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.