इटावा औरैया, नवम्बर 27 -- यातायात माह में पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में यातायात व साइबर क्राइम पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे अपने घर के सदस्यों को प्रेरित करें कि वे वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यह उनकी सुरक्षा का मुख्य बिंदु है।एसपी सिटी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं सर्वाधिक होती हैं। हेलमेट न लगाने के कारण सबसे ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए मोटरसाइकिल और स्कूटर चलाते समय हेलमेट लगाना और नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। बच्चों को कोहरे में वाहन चलाने की सावधानियां भी बताई गईं। इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.