इटावा औरैया, नवम्बर 30 -- खितौरा मंदिर से बाइक पर सवार होकर लौट रहे भाई-बहन शनिवार शाम सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहाराम मच गया। सहसों के गांव रानीपुरा निवासी सुधीर दोहरे का 18 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार शनिवार शाम सात बजे बाइक से अपनी बहन रैनू के साथ खितौरा मंदिर के पास से लौटकर घर वापस आ रहे थे। सहसों के फूप चौरेला मार्ग पर पसिया मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने अतुल कुमार की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां अतुल ने दम तोड़ दिय...