इटावा औरैया, जनवरी 16 -- जिला पुरुष अस्पताल के जिम्मेदार लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी और छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रहे हैं। इस तरह की कार्रवाई से न तो व्यवस्थाओं में सुधार होगा और न ही कर्मचारियों में हालांकि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है । पूर्व में भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। चार दिनों पहले जिला पुरुष जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांस की समस्या से पीड़ित बच्चे को बैठाने या लिटाने की बजाय खड़ा करके नेबुलाइजर मशीन से भाप दी गयी थी। वैसे तो आक्सीजन, इंजेक्शन व मरहम पट्टी की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट की होती है जबकि मरीज के बेड पर चादर के साथ अन्य जरुरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्टाफ नर्स की होती है लेकिन यह सारे काम जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा वार्ड ...