इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के तत्वावधान में मिडिल स्कूल परिसर में वरिष्ठ पेंशनर शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चंद्र प्रकाश शाक्य ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, अनुशासन और त्याग से ही नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ा जाता है। परिषद आगे भी वरिष्ठ पेंशनर शिक्षकों के सम्मान और हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर 10 वरिष्ठ पेंशनर शिक्षकों मूलचंद्र पाल, जय नारायण शर्मा, श्याम बाबू यादव, हेतु सिंह, सवीर अली, राम सिंह पाल, सत्यनारायण, कैलाश नारायण, रमेश चंद्र व राममूर्ति देवी को सम्मान प्रदान किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने की तथा संचालन रामविलास यादव ने किया। समारोह में गंगाचरण, ओमप्रकाश, सहीराम, कन्हैया लाल, नरेंद्...