इटावा औरैया, जनवरी 12 -- कस्बा के कचौरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक वकील के आवास में रविवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोरों ने नीचे बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पीड़ित वकील गौरव कुमार ने बताया कि 7 जनवरी को उनकी पुत्री का जन्म शहर के एक निजी अस्पताल में हुआ था। इस कारण परिवार के लोग बीते कुछ दिनों से अस्पताल और घर के बीच लगातार आना-जाना कर रहे थे। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पिता दिनेश चंद्र यादव और मां विनीता यादव घर लौटे। भोजन के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सो गए। सोमवार सुब...