इटावा औरैया, मई 24 -- एवियन इन्फ्लूएंजा वर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को इटावा सफारी पार्क के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व डा भीमराव अम्बेडकर जिला संयुक्त चिकित्सालय से समन्वय करके सफारी में एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सफारी पार्क के वन्यजीवों से जुड़े 60 कर्मचारियों के नमूने जांच के लिए एकत्र किये गये इनकी जांच की जाएगी। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर डा. विनय सिंह ने बताया कि सफारी क्षेत्र में वन कर्मचारी गहन निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही इन दिनों नियमित रूप से सफारी पार्क में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि इस समय अस्वस्थ कर्मचारियों को वन्यजीवों के बाड़े में जाने की अनुमति नहीं है। उन्होने बताया कि पूरी सतर्कता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.