इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- इटावा, संवाददाता। फतेहपुर में एसआईआर के दबाव के चलते लेखपाल सुधीर कुमार ने आत्महत्या कर ली, इसे लेकर लेखपाल आक्राेशित हैंं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इस आक्रोश का प्रदर्शन किया। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। न्याय ना मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल सुधीर कुमार की 26 नवंबर को शादी थी, वे छुट्टी के लिए लगातार आवेदन कर रहे थे लेकिन एसआईआर के नाम पर छुट्टी नहीं दी गई। इस बीच 22 नवंबर की बैठक में उपस्थित न होने के कारण उन्हें निलंबित भी कर दिया गया। इससे परेशान होकर लेखपाल ने आत्महत्या कर ली। इसे लेकर लेखपालों में आक्रोश है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.