इटावा औरैया, फरवरी 14 -- मैनपुरी में तीन दिन से लापता दो युवकों की तलाश के बीच शनिवार दोपहर सैफई क्षेत्र की रकुईया नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास बने पुल के पास सर्च अभियान के दौरान दिखाई दिया। सूचना पर सैफई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवक के नदी में कूदने की सूचना मिली थी। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी पानी में उतर गया था, जिसके बाद दोनों लापता हो गए। तभी से पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान नहर में बहता हुआ एक शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव लापता युवकों में से किसी एक का हो सकता है, हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.