इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- ताखा तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के करीब बीस ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लाइनमैनों पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम श्वेता मिश्रा से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन प्रतिमाह प्रति उपभोक्ता 500 से 1000 रुपये की अवैध मांग करते हैं रुपये न देने पर पूरे गांव की बिजली आपूर्ति काट दी जाती है ग्रामीण राजवीर सिंह, सुघर सिंह, तिलक सिंह, राजीव कुमार, रिशुकुमार, सेवाराम, रमेश चंद्र, जबरसिंह, मयंक पाल, दिनेश कुमार, प्रेमचंद ने बताया कि अवैध वसूली से इनकार करने पर पिछले चार दिनों से गांव की बिजली काट दी गई है जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है बिजली न होने से घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया ...