इटावा औरैया, जनवरी 1 -- लखना के कालिका देवी मंदिर परिसर में नये वर्ष पर देवी जागरण का आयोजन किया गया जय मां शिवानी देवी जागरण ग्रुप ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अमित ठाकुर झांकी ग्रुप ने झांकियां लगाईं। जागरण का आयोजन ओपी मिश्रा व रेखा मिश्रा ने मां के दरवार में मां हवन पूजन के साथ के साथ देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकार ब्रजमोहन शास्त्री के ने मां का प्यारा भजन प्यारा सजा है। तेरा द्वार भवानी सुनाया जिस पर उपस्थित दर्शक भी थिरकने को मजबूर हुए।इसके बाद आलोक शुक्ला दिबियापुर ने भी मां की आराधना की जिसमें चलो बुलावा आया है। माता ने बुलाया है सुनाया। पूरी रात यह जागरण चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...