इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- इटावा महोत्सव में आयोजित मिस्टर एंड मिस इटावा 2025 प्रतियोगिता में रौनक ने मिस्टर इटावा और यती ने मिस इटावा का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और सवाल-जवाब सत्र में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने रौनक की पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और मंच पर मौजूदगी से प्रभावित होकर उन्हें मिस्टर इटावा चुना गया। वहीं यती ने अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और टैलेंट के दम पर मिस इटावा का ताज हासिल किया। प्रतियोगिता में पारस व सेजल फर्स्ट रनर अप रहे तथा अमन सिंह व स्वरा पाण्डेय सेकंड रनर अप रहे। बालिका वर्ग के टाइटल्स में मोहाली मिस कॉन्फिडेंट, देवश्री मिस गॉर्जियस, कैट वॉक भूमि तिवारी, अनुष्का रावत मिस इन्फ्लूएंसर, भावना मिस परफेक्ट, अदिति मिस स्टाइलिश, खुशी ...