इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराहा पर मंगलवार दोपहर फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद भी बस चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि कार को कुचलने की कोशिश करता रहा। इससे नाराज कार चालक ने आपा खो दिया और लोहे की रॉड से बस के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दोपहर के समय भरथना चौराहा पर यातायात का दबाव अधिक था। इसी दौरान रोडवेज बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि बस चालक ने रफ्तार कम नहीं की। कार चालक को आशंका हो गई कि बस कार के ऊपर चढ़ सकती है। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने सड़क किनारे से लोहे की रॉड उठाई और बस क...