इटावा औरैया, जनवरी 12 -- दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार की सुबह बलरई रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के रेल लाइन में फ्रैक्चर मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन ने रेल में फ्रैक्चर देखा और इसकी सूचना तत्काल ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर द्वारा कंट्रोल रूम को अवगत कराते ही रेल प्रशासन अलर्ट हो गया। डाउन ट्रैक पर आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस को एहतियातन बलरई स्टेशन पर रोका गया। बलरई स्टेशन के यार्ड में खंभा नंबर 1179/6 के पास रेल फ्रेक्चर हुआ था। सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन ने रेल फ्रैक्चर देखा था एट्रेंट स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी थी। सूचना के बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और फ्रैक्चर हुई रेल लाइन पर फिश प्लेट लगाकर अस्थायी मरम्मत की गई। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को 20 किलोमीटर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.