इटावा औरैया, जनवरी 31 -- बसरेरह थाना क्षेत्र के अहिलादपुर गांव के पास डीएफसी रेल लाइन के किनारे शनिवार दोपहर एक युवक का शव मिलने पर अफरा-तफरी मच गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान शहर के आईटीआई आसरा कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय मोहम्मद चांद पुत्र चमन के रूप में हुई, जिसकी शिनाख्त उसके पिता ने की। मोहम्मद चांद मजदूरी करता था और शनिवार सुबह माल गोदाम पर सीमेंट की बोरियां उतारने की बात कहकर घर से निकला था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट लदवाकर हरिहरपुर गया था, लेकिन इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों ने संदेह जताया है कि युवक के साथ कुछ गलत हुआ है, क्योंकि उसका शव रेलवे ट्रैक से 15-20 फीट ऊंचाई पर मिला। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताय...