इटावा औरैया, मार्च 18 -- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर विचारपुरा गांव में प्राथमिक स्कूल के पीछे सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की जेब से पुलिस को मिले पर्स में रखे आधार कार्ड से पहचान असम राज्य के सोनीपुर थाना सोतिया खैरवड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय अजय ठाकुर पुत्र बिंदा ठाकुर के रुप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि अजय ठाकुर दिल्ली में नौकरी करता है और वह असम जा रहा। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.