इटावा औरैया, जनवरी 4 -- ग्राम नगला राठौर के पास इटावा-मैनपुरी रेलवे ट्रैक किनारे बोरी में रखे नवजात शिशु का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। शव खंभा संख्या 15/13 के पास फीडर पिलर बॉक्स के नीचे रखा हुआ था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात शिशु लड़का है। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। नाल अभी नाभि से जुड़ी हुई थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्म के कुछ समय बाद ही शिशु को यहां छोड़ा गया। जिस स्थान पर शव मिला, वहां से रेलवे लाइन गुजरती है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने ट्रेन से उतरकर या आसपास के क्षेत्र से आकर नवजात को यहां रखा हो। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.