इटावा औरैया, फरवरी 9 -- मोहल्ला रेल मंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार शाम आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में संजय कुमार पुत्र विनोद निवासी बलरई, संजय कुमार, रोहित पुत्र राज किशोर, तनिष्क पुत्र चरण सिंह और दूसरी बाइक पर प्रमोद कुमार निवासी पन्ना मध्य प्रदेश के रूप में हुई। प्रमोद कुमार बहोरीपुर में मित्र की शादी में शामिल होने जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...