इटावा औरैया, फरवरी 3 -- सैफई संवाददाता। जसवंतनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास विकसित की गई एक कॉलोनी में रास्ता बंद होने से वहां रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कॉलोनी में प्लाट खरीदकर मकान बना चुके लोगों ने सैफई तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी से शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त स्थान पर कॉलोनी काटकर प्लाटिंग की गई थी। प्लाटिंग के समय कॉलोनी के भीतर आवागमन के लिए रास्ता छोड़ा गया था और उसी आधार पर लोगों ने प्लाट खरीदे तथा बाद में मकान बना लिए। आरोप है कि बाद में प्लाटिंग करने वाले व्यक्तियों ने उस रास्ते को बंद कर दिया है। बताया गया कि रास्ता बंद होने के कारण कॉलोनी में बने मकानों से बाहर निकलने का कोई स्पष्ट मार्ग नहीं बचा है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन इसके बावजूद रास्ते पर पक्का निर्म...