इटावा औरैया, जनवरी 2 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के साथ जीरो फैटेलिटी के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि ने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने एवं दूसरों को नियमों का पालन कराने की नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी ही है। हम इस जागरूकता कार्यक्रम को आगे इस स्तर पर ले जाये कि प्रत्येक व्यक्ति सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक हो एवं पालन करें जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को शून्य पर पहुँचा सकें। सभी विभाग मिलकर और अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जिससे जनमानस में अधिक से अधिक प्रचार हो सकें। वाहन चालकों के लिये हेलमेट की उपयोगिता के सम्बन्ध में बताया गया कि दुर्घटना के अतिरिक्त सामान्य स्थिति में भी ...