इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- पुरा मुरोंग में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन श्री राम लला व उनके भाइयों की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए व्यास सुशील महाराज ने राम व भरत के भ्रातृत्व प्रेम की विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने परिवारों में भाई-भाई के आपसी प्रेम पर जोर देते हुए बताया कि संबंधों को कैसे जीवंत बनाया जा सकता है। परिवारों को कैसे सुखी आनंदित व प्रेममयी बनाया जा सकता है। व्यास जी ने कहा कि श्री राम व उनके भाइयों में अटूट आपसी प्रेम से हम सबको सच्ची सीख मिलती है। श्री राम जी का अपने माता-पिता व गुरु की आज्ञा का सहर्ष पालन करना भी हमें अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है। कहा कि मात-पिता और गुरु की वाणी- बिना विचार करें शुभ जानी। सभी को खासकर आज की नई पीढ़ी को विशेष रूप से मानस की इन लाइनों से अवश्य सीख लेनी चाहिए। कथा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.