इटावा औरैया, फरवरी 7 -- इटावा। बुद्ध बिहार डॉ भीमराव अंबेडकर सिविल लाइन में त्याग की मूर्ति रमाबाई की 128 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम बौद्ध इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन , समाजसेवी दिवारी लाल , आदि लोगों ने रमाबाई अंबेडकर के संघर्षमय जीवन को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किरन मेहरा बौद्ध,कुसुमा बौद्ध ,शीतल गौतम,रूपा बौद्ध,सुमन बौद्ध, कान्ती राव बौद्ध आदि महिलाओं ने संयुक्त रूप से माता रमाबाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि माता रमाबाई का जन्म 7 फरवरी 1898 को हुआ था। वे बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पत्नी थीं और उनके कठिन शैक्षणिक व सामाजिक संघर्षों में उनकी सबसे बड़ी शक्ति बनी रहीं। कार्यक्रम में सरनाम सिंह, समाजसेवी दि...