इटावा औरैया, फरवरी 20 -- पवित्र रमजान महीने का पहला जुमा शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ने अल्लाह के खास दिन के रूप में मनाया। इस मौके पर शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौजूद तमाम मस्जिदें और ईदगाह नमाजियों से भर गईं। रमजान के पहले जुमा की नमाज का माहौल बेहद खुशनुमा, पवित्र और भाईचारे वाला नजर आया। सुबह से ही मस्जिदों में रौनक देखने को मिली। नमाजियों ने वुजू अज़ा करके अल्लाह की इबादत की तैयारी शुरू कर दी थी। सभी मस्जिदों में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। नमाज अदा करने के बाद हाथ उठाकर की गई दुआओं में खास तौर पर मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की अपील की गई। नमाजियों ने तरक्की, खुशहाली और देश की सलामती के लिए दुआएं मांगी। उलमा धार्मिक विद्वानों ने रमजान के महीने की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत और गरीबों की मदद करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.