इटावा औरैया, जनवरी 3 -- नगरिया पुल गाँव के समीप रजवाह फट जाने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में आक्रोश फैल गया। भूर सिंह, सतबीर, भानु प्रताप, अजीत सिंह, रामदयाल, सुनील कुमार, संतोष और दलवीर सहित बड़ी संख्या में किसानों ने आरोप लगाया कि रजवाह के निर्माण और मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदारों की घोर लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। रजवाह के किनारों से मानकों के विपरीत अत्यधिक गहराई तक मिट्टी उठा ली गई, जिससे पानी का दबाव बढ़ गया और कमजोर किनारे फट गए। किसानों ने बताया कि रबी की फसल के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिंचाई न होने से गेहूं, सरसों और अन्य फसलें सूखने लगी हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से रजवाह की तत्काल मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.