इटावा औरैया, जनवरी 5 -- भरथना थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने से मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि रंजिश में महिला को कुचला गया। घटना के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही तहरीर ली, जिससे आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखकर एसएसपी आवास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई। भरथना के भैसाई गांव निवासी 50 वर्षीय अनीता देवी पत्नी सत्यप्रकाश यादव एक दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे शहर के एक निजी अस्पताल में अपने पुत्र अंकुश की पत्नी के जन्मे बेटे को देखकर ऑटो से घर लौट रही थीं। भैसाई गेट बिधूना रोड पर गांव के सामने ऑटो से उतरकर वह पैदल घर की ओर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। ह...