इटावा औरैया, जनवरी 16 -- युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा अभियान चला रही है। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारी जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। यह पदाधिकारी भाजपा के शक्ति केंद्रों पर जाकर युवा मतदाताओं से संपर्क करके फार्म 6 भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने जिला प्रवास औरैया पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के साथ भर्थना विधानसभा क्षेत्र के ब 283, 284, 285, 286, 287, 288, 289, 290, 291 व 292 पर डोर टू डोर संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता जोड़े। अन्नू गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश संगठन 16 जनवरी से 18 जनवरी तक 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके युवक, युवतियों के नाम वोटर सूची में जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है...