इटावा औरैया, फरवरी 9 -- शादी से एक महीने पहले मंगेतर के अचानक रिश्ता तोड़ने की बात कहे जाने से आहत होकर एक युवती फासी लगाने पर पुलिस ने lआत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी श्याम सिंह की 22 वर्षीय बेटी अंशिका की शादी आगामी 10 मार्च को बसरेहर निवासी प्रबल के साथ तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात प्रबल ने फोन कर अंशिका से बात की और शादी करने से इनकार कर दिया। इस बातचीत के बाद बेटी ने फासी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता श्याम सिंह ने आरोप लगाया है कि शादी से इनकार किए जाने के कारण उनकी बेटी मानसिक रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.