इटावा औरैया, मई 27 -- मदनपुर की रहने वाली शिखा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 24 मई की शाम पांच बजे अपने पिता, भाई और बहन के साथ खेत पर मौजूद थी। तभी गांव के विनती राम उसका भाई धर्मेंद्र सिंह और विनती की पत्नी सुलेखा वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़िता के पिता उनमेद सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। विनती राम ने लोहे की सरिया से युवती के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.