इटावा औरैया, जनवरी 31 -- क्षेत्र के गांव नगरिया सरावा निवासी सावित्री देवी पत्नी कुंवरपाल ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि मेरा 18 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह 27 जनवरी की शाम करीब पांच बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसी दिन से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित मां की तहरीर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...