इटावा औरैया, जनवरी 25 -- फ्रेंड्स कॉलोनी के अशोक नगर पश्चिम गली नंबर पांच के निवासी अजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका भतीजा कन्हैया 22 जनवरी की शाम बाला जी स्वीट्स हाउस से मिठाई लेने गया था। जैसे ही वह भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचा, तभी नई मंडी के हैप्पी यादव, पीएसी गली के विशाल शाहू, राजा ठाकुर, खिलाड़ी जीपीआर उर्फ निखिल और शिवा यादव ने उस पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने हॉकी, डंडा, ईट, पत्थर और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अजय कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश तथा जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.