इटावा औरैया, फरवरी 6 -- नगला जयलाल गांव निवासी उम्मेद सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह भरथना क्षेत्र के हथनौली गांव का मूल निवासी है। 5 फरवरी को पैतृक गांव में स्थित घर में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह जाने पर आरोपी उपदेश कुमार, अवधेश कुमार, जनवेद सिंह व उमेशचंद्र ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...