इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- क्षेत्र के गांव नगला रता निवासी सर्वेश रविवार सुबह भैंस खरीदने जा रहा था। आरोप है कि पड़ोस गांव के पांच नामजद लोगों ने तमंचा दिखाकर रोककर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...