इटावा औरैया, मार्च 18 -- मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पत्नी जब पति के शव को घर लेकर गई तो वहां संपति विवाद को लेकर अर्थी उठाने के लिए इनकार कर दिया। पत्नी अपने मायके वालों के साथ पति के शव को लेकर दो थानों में भटकी। पुलिस ने अंतिम संस्कार की सलाह देकर तहसील में संपति विवाद निपटाने की बात कही है। मैनपुरी जिले के करहल थाना के ग्राम तरकारावाचा के रहने वाले 37 वर्षीय सुनील पुत्र राजेंद्र सिंह की बीमारी के चलते सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पत्नी सुषमा ने बताया कि ससुर की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी चंद्रमुखी से सुनील का जन्म हुआ, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ससुर ने मीरा देवी से दूसरी शादी की, जिनसे एक पुत्र सुशील कुमार और एक पुत्री हैं। सुषमा का आरोप है कि ससुर ने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे सुशील की पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.