इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना व चंबल नदी में एक बार फिर बाढ़ के हालात है। जिले में चकरनगर तहसील क्षेत्र में पानी भरेह संगम पर बढ़ने लगा है। यमुना व चंबल नदी खतरे के निशान के करीब बह रहीं है। जिससे नदियों के किनारे बसे 24 से अधिक गांव तीसरी बार फिर से बाढ़ की चपेट में आ जायेंगे। शुक्रवार को भरेह- चकरपुरा के बीच भारेश्वर मंदिर के नीचे रोड पर पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है। वहीं गांव निवी से बाबरपुर जाने वाले रास्ते पर पानी आ जाने से एक बार फिर आवागमन बंद हो गया है। दोनों नदियों में पानी आ जाने से नदी किनारे बसे गांव के लोग एक बार फिर दहशत में है कि कही गांव में पानी न आ जाये।भरेह, हरौली बहादुर पुर, नीमाडाडा, चकरपुरा निवी, गढ़ा कासदा, कायछी, गौहानी, ककरैया, ख़िरीटी, डिभोली, कंधेसी घार आदि गाँव के कछार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.