इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया है कि यमुना पुल से किसी प्रकार की प्लास्टिक पॉलिथीन या अन्य सामग्री न डालें। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने अभियान चलाया और यमुना को साफ सुथरा रखने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि वह यमुना में किसी भी प्रकार की सामग्री को पुल के ऊपर से न फेंके। पूजा सामग्री हवन सामग्री और कूड़ा कचरा यमुना में न डालें। उन्होंने यह भी कहा कि पूजा सामग्री के लिए पुल के दोनों तरफ गड्ढे बनाए गए हैं उन गड्ढों में इस सामग्री को डाला जाए और यमुना को साफ सुथरा रखा जाए। दोनों अधिकारियों ने यमुना पुल पर जाकर भी लोगों को इस संबंध में जानकारी दी और यमुना को स्वच्छ रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...