इटावा औरैया, फरवरी 1 -- चकरनगर में डिभौली यमुना पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले औरैया की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के शव के मामले में रविवार को पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोरी के पुल से गिरकर मौत होने की पुष्टि हुई है। डिभौली गांव में 30 जनवरी की दोपहर यमुना पुल के नीचे रेत पर किशोरी का शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में औरैया जनपद के थाना एरवाकटरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा के रूप में हुई थी। रविवार को पुलिस ने किशोरी के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम पैनल में पोस्टमार्टम हाउस के डॉ. कुलदीप, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यस्मिता सिंह तथा सेंट्रल जेल महोला के डॉ. कुलदीप शामिल रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.