इटावा औरैया, अगस्त 28 -- भरेह संगम पर गुरुवार को यमुना नदी के किनारे अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव वालों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को यमुना नदी के किनारे से उठवाकर भरेह स्थित देवी मंदिर पर रखा गया और ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त कराई गई। लेकिन शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद थानाध्यक्ष जगदीश भाटी ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने हाफ नेकर और बनियान पहन रखी थी। शव का चेहरा किसी जानवर द्वारा नोचे जाने से क्षत-विक्षत था और शव फूल जाने के कारण उसकी सही पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। लंबाई लगभग 5 फुट 4 इंच है। अनुमान है कि शव कहीं दूर से यमुना नदी में बहकर आया है और लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.