इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- यूपी-एमपी सीमा पर स्थित चंबल नदी पुल से मंगलवार दोपहर बसपा नेता की बेटी के अचानक नदी में कूदकर जान देने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, तभी अचानक उसने चंबल के गहरे पानी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब 12 बजे बढ़पुरा पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और चंबल नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया। घटनास्थल मध्यप्रदेश सीमा में आता है, इसलिए भिंड पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर नदी में खोजबीन की। करीब कुछ देर बाद गोताखोरों ने युवती के शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चंबल पुल पर पड़े युवती के बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी आईडी मिली, जिसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.